Thursday, August 8, 2013

LADKE ....A POEM FROM MY POETRY BOOK " RABAAB"

                    लड़के

कई लड़के बहुत  रंगीन होते हैं
जो मन के समुंदर से
हर रोज़
रंगीन मछलियाँ पकड़ते पकड़ते
मछली मछली
अक्सर सफेद हो जातें हैं.….

कई लड़के मज़ीद  सादा होते हैं
जो मनचाही लड़की को
दिल की बात कहने के लिए
वैलेंटाइन डे का इंतज़ार करतें हैं
और उसके हाथों में पकडे
दर्जनों फूलों में कहीं खो जाते हैं.……

कई लड़के बहुत आवारा होते हैं
जो सड़क पर चलती
हर मासूम लडकी की
माहवारी तारीख जान लेते हैं
और मौका मिलने पर
उस तारीख पर रोंक लगा देते हैं.…….

कई लड़के बहुत अनाड़ी होते हैं
जो किसी ख़ास लड़की से
अक्सर शरमा जाते हैं
और फिर
सारी उम्र के लिए
हंसना भूल जाते हैं.……

कई लड़के बहुत खिलाडी होते हैं
जो हर लड़की पर
एक जैसी नज़र रखते हैं
हर लड़की को बड़ी शिद्दत से चाहते हैं
और अपनी पते वाली सबज डायरी
लाल लकीरों से भर देते हैं.…….

कई लड़के बहुत हँसमुख होते हैं
जो दूसरों को
हँसाने के लिए
अपने दिल की टीसों को
कहीं अंदर दबा लेते हैं
और दिन प्रति दिन पिंज़र हो जाते हैं.…….

कई लड़के बहुत जवान दिखते हैं
जो और जवान होने की चाह में
हर रकम से तकसीम हो जाते हैं
और एक दिन खुद से मनफी होकर
बचे मखोटे में
खुद को ढूंढते हैं.…….

और कई लड़के  मेरे जैसे पागल होते हैं
जो अपना साथ ढूंढते
किसी महासागर में डूब जाते हैं
और स्वे बूँद से सारी उम्र
महासागर मापते हैं।

(Published first time in my poetry book 15 years back )

2 comments:

  1. जसबीर जी, लास्ट लाईन बहुत अच्छा है.

    http://www.glossywallpapers.com/wallpapers/download/1411/1920/1200

    ReplyDelete
  2. और कई लड़के मेरे जैसे पागल होते हैं
    जो अपना साथ ढूंढते
    किसी महासागर में डूब जाते हैं
    और स्वे बूँद से सारी उम्र
    महासागर मापते हैं। -bahut badhiya

    ReplyDelete